घरघोड़ा के भेंड्रा की हार्डवेयर दुकान में छत के रास्ते घुसकर बदमाशों ने गल्ला तोड़ा और 80 हजार रुपए नकद ले गए। व्यवसायी आकाश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गुप्ता हार्डवेयर दुकान और घर एक साथ है। व्यवसायी रात को दुकान बंद करके घर गए । दूसरे दिन सुबह 6 बजे आकाश के पिता दुकान खोलने गए तो लॉकर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने परिजन को सूचना दी। पीड़ित चोर छत के रास्ते अंदर घुसा था। वारदात के एक दिन बाद घरघोड़ा जाकर आकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ 305 (ए)331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।





