घरघोड़ा। रायगढ़ रोड स्थित आईटीआई के पास आज दोपहर 3.50 आस पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कोडा कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए सड़क पर गिर गई।
हादसे में बाइक सवार एक जेंट्स और एक लेडीज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था कर रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए यह टक्कर मारी। पुलिस अब आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।





