132 बोरा अवैध धन के साथ मिनी ट्रक जप्त, रायगढ़ जिले के 22 प्रकरण में 1400.4 क्विंटल धान जप्त!!

 रायगढ़ जिला में अवैध धान को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार की सुबह करीब 5 बजे सक्ती जिला की ओर से आ रही है मिनी ट्रक में लोड 132 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। अवैध धान से भरी वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के पलगढ़ा पहाड़ के पास अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है। जहां रविवार की सुबह करीब 5 बजे सक्ती की ओर से आ रही मिनी ट्रक को रोका गया। चेकपोस्ट की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने जब वाहन की जांच की, तो उसमें धान मिला। इसके बाद तत्काल मंडी निरीक्षक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर जब मंडी इंस्पेक्टर ने पूछताछ किया, तो पता चला कि चालक के पास धान संबंधी को दस्तावेज नहीं है। जिसके बाद 132 बोरी अवैध धान से भरी मिनी ट्रक को जब्त कर खरसिया मंडी परिसर में रखवाया गया है और मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।