रायगढ़. जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। यह आंदोलन विगत तीन दिन से जारी है, जिसके चलते ओपीडी और वार्ड सेवाएं पूरी तरह बंद हैं।
जिले के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत डाक्टर विगत लंबे समय से 17 सूत्रीय मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर विचार नहीं किया जा रहा है,
जिसको लेकर अब जूनियर रेजिडेंट (जेआर), सीनियर रेजिडेंट(एसआर), पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी),मेडिकल ऑफिसर (एमओ) औरएमबीबीएस डाक्टर एकजुट होकर विगत तीन दिनों से काम बंद हड़तला शुरू कर दिया है। हालांकि मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए विगत तीन दिनों से इमरजेंसी सेवा जारी रखें है,ताकि इनके हड़ताल के चलते किसी की जान पर न बन आए, लेकिन इसके बाद भी शासन स्तर से अभी तक कोई सकारात्मक पहल होता दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं डाक्टरों ने अब हर दिन अलग-अलग तरह से प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास कर रहे हैं।
आंदोलनरत डाक्टरों ने शनिवार शाम को अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए जिला अस्पताल, रामनिवास टाकीज चौक से एसपी आफिस के पास स्थित गांधी प्रतिमा तक बाइक रैली निकाली।
200 डॉक्टरों ने किया काम बंद
जिले के मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी अस्पतालों में करीब 200 के आसपास डाक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब इनके हड़ताल पर जाने के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराने लगी है।





